फिल्म 'माचिस' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले चंद्रचूड़ सिंह 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं । चंद्रचूड़ को 'माचिस' के अलावा 'क्या कहना' और 'जोश' जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है। चंद्रचूड़ की आखिरी फिल्म Yadvi - The Dignified Princess थी । इसमें चंद्रचूड़ ने एक महाराजा का रोल निभाया था । ये फिल्म साल 2017 में आई थी ।
2 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ ने कुछ हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी । इसके बाद उन्होंने साल 2012 में एक साथ तीन फिल्मों से वापसी की थी । ये फिल्में थीं- चार दिन की चांदनी, जिला गाजियाबाद और The Reluctant Fundamentalist । इसी दौरान चंद्रचूड़ ने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूर जाने की वजह बताई थी ।
3 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
कोईमोई एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने फिल्मों से दूर होने के बारे में बताते हुए कहा था, 'मैं कुछ अच्छे रोल करना चाहता था । मेरे पास कई ऑफर आए लेकिन मुझे कुछ अलग रोल का इंतजार था । वो नहीं आए तो मैंने फिल्मों से दूरी बना ली ।' काम ना मिलने के बीच भी उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो किया था ।
4 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ ने कहा था, 'मैंने 'मारुति मेरा दोस्त' फिल्म में कैमियो किया था । इसके बाद मैंने एक गाना भी गाया । मुझे समीर कार्णिक ने एक फिल्म ऑफर की थी, जो मैं करना चाहता था । लेकिन किन्हीं कारणों से वो नहीं बन पाई । इस बीच मैंने अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताया ।'
5 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे। अब चंद्रचूड़ फिल्मों में नजर नहीं आते । उन्होंने 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'माचिस' के लिए चंद्रचूड़ को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद वो 'क्या कहना', 'जोश' और 'दागः द फायर' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए।