82 साल की उम्र हो गई, पर धर्मेंद्र का जज्बा कम नहीं हुआ। वे खुद अपनी फिटनेस का सीक्रेट बताते हैं और लोगों को भी इसे अपनाने की सलाह देते हैं।
गरम-धरम और 'एक्शन हीरो' के नाम से फेमस बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वे खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धर्मेंद्र का अपनी माटी की महक और धरती से प्यार आज भी कम नहीं हुआ है।
धर्मेंद्र इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर अपने फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। कई वीडियो में वे खुद कुछ न कुछ करते नजर आते हैं। कभी वे ट्रैक्टर चला रहे होते हैं, तो की खुदाई का काम कर रहे होते हैं। कभी पशुओं की देखभाल करते नजर आते हैं।
हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जीप चलाते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में बता रहे हैं कि वे जल्द ही इस जमीन पर अपने पशुओं के लिए चारा उगाएंगे। वहीं बता रहे हैं कि वे खुद को इस उम्र में भी कैसे फिट रखते हैं। कैसे वे अपने सभी काम खुद कर लेते हैं।
धर्मेंद्र कहते हैं कि मेरी कोशिश खुद को मजबूत रखने की होती है, इसके लिए वे कुछ न कुछ करते रहते हैं। वैसे मेरी फिटनेस का राज लोगों का प्यार है। शोहरत तो आती-जाती रहती है लेकिन लोगों के दिलो में जगह बनाना, उनका प्यार पाना मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।