सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें, किसी मॉडल की नहीं, बल्कि एक गैंगस्टर की हैं और जेल में क्लिक की गई, वहीं से अपलोड की गई हैं।
और इन तस्वीरों में जो दिख रहा है, वो वही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। वह जेल में रॉयल लाइफ जीता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है और वहां उसे काफी सुविधाएं मिलती हैं। जेल में उसे मिल रही सुख-सुविधाओं का खुलासा उसके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट्स से होता है। अच्छे कपड़े और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला लॉरेंस जेल में रहकर भी अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है।
एक मामले में लॉरेंस को पंजाब के फरीदकोट से जब अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया था। वहां वो काफी ठाट बांट से रहता था। यहां हाई सिक्योरिटी जेल से कई बार कैदियों के पास मोबाइल बरामद किए गए। जिसमें बिश्नोई का नाम कई बार सामने आया। यहां तक कि उसके पास से इंटरनेशनल सिम भी बरामद होने की बात सामने आई है। लॉरेंस फिलहाल पंजाब के फरीदकोट की जेल में बंद है।
लॉरेंस बिश्नोई 1500 मीटर में राष्ट्रीय लेवल का चैंपियन एथलीट रह चुका है। अपने काले कारनामों से बदनाम हो चुके लॉरेंस को एथलेटिक्स की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता था। बताया जाता है कि पंजाब की पुलिस तो इस गैंगस्टर से इतना परेशान हो चुकी थी कि अजमेर जेल ले जाए जाने के बाद उन्होनें यह तक कह दिया कि वो वापस कभी पंजाब लौट ही ना पाए। लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आंनदपाल से काफी प्रभावित है।
इसलिए लॉरेंस, आनंदपाल की तरह ही सलाखों के पीछे रहते हुए बॉडी बनाई, जिसकी कई तस्वीरे उसने फेसबुक पर भी डाल रखी हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई करते करते लॉरेंस एक हादसे के बाद जुर्म की काली दुनिया में कदम बढ़ाता चला गया। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के कारण लॉरेन्स ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। लॉरेंस के भाई को पंजाब के विक्की गौंडर गैंग ने मारा था, जिसके बाद बदला लेने की नियत से उसने हथियार उठा लिए।