{"_id":"5adc4f644f1c1b9c098b5df9","slug":"sarah-ali-khan-dance-video-has-been-viral-on-saat-samundar-paar-song-in-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो में ऐसे डांस करती नजर आईं सारा, खुश हो जाएंगे आप देखकर ये नजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो में ऐसे डांस करती नजर आईं सारा, खुश हो जाएंगे आप देखकर ये नजारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस साल अपनी अपकमिंग 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। परदे पर नजर आने से पहले ही सारा की बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और पॉपुलर स्टार डॉटर्स में गिनती होती है। फिल्म की रिलीज से पहले सारा का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच 'केदारनाथ' को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ जाएगी।
हाल ही में सारा अली खान को एक वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। रिसेप्शन में उन्होंने अपने लटके-झटकों से पार्टी में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। सारा ने सनी देओल और दिव्या भारती स्टारर फिल्म 'विश्वात्मा' के 'सात समुंदर पार..' गाने पर डांस किया। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on
वीडियो में उनके शानदार डांस ने यह साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के स्टार किड्स क्या फिल्म इंडस्ट्री में किसी हीरोइन से भी कम नहीं हैं। वीडियो में वह सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान के साथ बॉलीवुड के धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। इसका अलावा सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में भी नजर आएंगी। सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।