कॉमेडियन कपिल शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें खुली रह जाती हैं। आप भी देखेंगे तो कहेंगे, ये क्या हाल हो गया है।
कपिल शर्मा रक्षाबंधन के दिन पंजाब के अमृतसर में थे। यहां पर उन्होंने राखी का त्योहार मनाया। इस मौके की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें उनके साथ मां जनक रानी, भाई अशोक शर्मा, बहन पूजा शर्मा और भतीजी नजर आ रही है।
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल शर्मा इन दिनों किन हालातों से गुजर रहे हैं। हालांकि वे पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं, लेकिन वजन काफी बढ़ा हुआ है। जून में जब कपिल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तब भी उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था।
बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। न उनका कोई शो आ रहा है और न ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनकी बहन पूजा अमृतसर में है, इसलिए राखी बंधवाने के लिए वे अमृतसर आए और पूरे परिवार के साथ रहे।
बताया जा रहा है कि कपिल शर्मां बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 12 अक्टूबर को उनकी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' रिलीज होने जा रही है। कपिल के फैंस भी उन्हें छोटे पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए काफी बेताब हैं। अब देखते हैं फैंस की ये ख्वाहिश कपिल कब पूरी करते हैं।