अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, कैरियर की ऊंचाइयां छूना चाहते हैं तो सुभाष घई के ये 5 फंडे अपनाइए, सक्सेस कदम चूमेगी।
सुभाष घई कहते हैं कि फिल्में हमारी जिंदगी की कहानी होती है। अगर आप में टैलेंट हैं तो बस बनाओ फिल्में और उसे यू ट्यूब पर अपलोड कर दो। अगर उनके मन में कुछ कहानियां हैं तो दो-दो, तीन-तीन मिनट की ही सही, फिल्में बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करो और वहां अपनी जगह बनाओ।
सुभाष घई कहते हैं कि आप वो बनो, जो आप बनना चाहते हैं। न कि वो जो दुनिया आपको बनाना चाहती है। इसलिए मैं जब भी किसी शिक्षा मंत्री से मिलता हूं तो यही कहता हूं कि आप बच्चों को वो पढ़ाओ जो वो पढ़ना चाहते हैं। तभी उन्हें अच्छे बुरे की समझ होगी।
सुभाष घई कहते हैं कि सब अपने हकों की बात करते हैं, फर्ज कोई नहीं समझता। अकसर देखा है कि मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि तू गाना ही गाता रहता है, कुछ पढ़ भी लिया कर। पढ़ लेगा तो नौकरी मिलेगी। वह बोले- तुम नौकरी ही करोगे क्या, खुद मालिक नहीं बनोगे? कुछ ऐसे ही गुरु मंत्र दिए सुभाष घई, जो पहले चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल 2018 में युवा ऑडियंस से रूबरू हुए।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डायरेक्टर सतीश कौशिक, के दीप और शमशेर संधू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं के रेड कारपेट पर आयोजित चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का आगाज किया। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल के अन्य खास मेहमान पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थे। फेस्टिवल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधु ने सभी बॉलीवुड सितारों एवं खास मेहमानों का स्वागत किया।