{"_id":"6b069b80a013251b2206218b","slug":"dalimb-trailer-release-jitendra-kumar-searches-his-son-priya-bapat-in-police-role-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दालिम्ब: 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बच्चे को ढूंढते दिखे अभिनेता; प्रिया ने दिया साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दालिम्ब: 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बच्चे को ढूंढते दिखे अभिनेता; प्रिया ने दिया साथ
Wed, 25 Nov 2026 01:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:57 PM IST
सार
- जितेंद्र कुमार ओटीटी पर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।
- हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में उनकी शानदार अदाकारी देखने को मिली है।
- फिल्म में पुलिस के रोल में प्रिया बापट हैं।
विज्ञापन
दालिम्ब
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'दालिम्ब' ला रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रिया बापट अहम किरदार में हैं। मेकर्स ने 'दालिम्ब' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें जितेंद्र कुमार अपने बेटे को ढूंढते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दालिम्ब
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
लगभग दो मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जितेंद्र कुमार एक नए फ्लैट में रहने के लिए आते हैं। उनके बेटे को लुका-छिपी खेलने की आदत है। एक दिन उनका बेटा खेल खेलते हुए खो जाता है। जितेंद्र अपने बेटे को बहुत ढूंढते हैं, मगर वह नहीं मिलता है। इस बीच जितेंद्र को कोई बताता है कि इस इलाके में एक कातिल है।

क्या है प्रिया बापट का किरदार?
ट्रेलर में पुलिस के रोल में प्रिया बापट की एंट्री होती है। वह बच्चे को ढूंढने का प्रण लेती हैं। वह आस-पास के लोगों से पूछताछ करती हैं। हालांकि बच्चे का सुराग नहीं मिलता है। ऐसे में जितेंद्र खुद अपने बच्चे को ढूंढने का इरादा करते हैं। जब जितेंद्र अपने बेटे को ढूंढ रहे होते हैं, तो उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं होती हैं।