{"_id":"5ae414884f1c1b56098b6dd5","slug":"chandigarh-bollywood-actress-rakhi-sawant-seeks-pardon-from-balmiki-samaj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हसीना ने पहले जुबां पर काबू नहीं रखा, अब माफी मांग ली, जानें क्या बोली थी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हसीना ने पहले जुबां पर काबू नहीं रखा, अब माफी मांग ली, जानें क्या बोली थी?
ब्यूरो/अमर उजाजा, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 03 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant gets bail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की इस मशहूर हसीना ने पहले तो जुबां पर काबू नहीं रखा। अब लेने के देने पड़ गए तो माफी मांग ली, जानिए आखिर क्या कहा था इन्होंने।
rakhi sawant
दरअसल, भगवान वाल्मीकि जी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने शुक्रवार को माफी मांग ली। सर्किट हाउस में मीटिंग के दौरान उन पर केस करने वाले एडवोकेट नरिंदर आदिया और अन्य लोगों के सामने अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि की फोटो के आगे हाथ जोड़ सिर झुका कर माफी मांगी और अपने कहे शब्दों पर खेद जताया।
राखी सावंत
इसके बाद सभी ने उन्हें माफी कर दिया और दोनों पक्षों में समझौते पर दस्तखत किए गए। कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी की थी। इसके बाद एडवोकेट नरिंदर आदिया ने उन पर आपराधिक केस दर्ज दायर कर दिया था। इस पर राखी सावंत को पेशी पर कोर्ट भी पहुंचना पड़ा था। अपने पर शिकंजा कसते देख राखी सांवत समझौते की तरफ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant
शुक्रवार को सर्किट हाउस में एडवोकेट नरिंदर आदिया के साथ मीटिंग रखी गई। सूचना मिलने के बाद जब मीडिया के लोग पहुंचे तो पहले उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में खुद राखी सावंत ने मीडिया के सामने ही भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर अपने कहे हुए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी और बाद में वकील के साथ समझौते पेपर पर अपने दस्तखत किए।
विज्ञापन
rakhi sawant
केस करने वाले वकील नरेंदर आदिया ने कहा की वह इस बात से पूरी तरह से सहमत और संतुष्ट हैं की राखी सावंत को अपनी गलती का अहसास हुआ है और उन्होंने इस बात को लेकर माफी भी मांग ली। नरिंदर आदिया ने राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मामला अब कोर्ट में विचाराधीन था, राखी के अरेस्ट वारंट तक जारी हो गए थे।