{"_id":"6b068e12f57424c4c40ea04c","slug":"how-ravie-dubey-get-cast-in-ramayana-casting-director-shares-audition-clip-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: फिल्म में कैसे हुई रवि दुबे की कास्टिंग? बताया लक्ष्मण का स्वभाव; फैंस ने अभिनेता को दिया नया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: फिल्म में कैसे हुई रवि दुबे की कास्टिंग? बताया लक्ष्मण का स्वभाव; फैंस ने अभिनेता को दिया नया नाम
Wed, 25 Nov 2026 01:05 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:05 PM IST
सार
- 'रामायण' में रवि के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।
- थाईलैंड में उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि उनके फैंस ने उनको नया नाम दिया है।
- बीस दिनों में 'रामायण' की कमाई 970 करोड़ रुपये के पार और दुनिया भर में 1700 करोड़ के पार हो गई है।
विज्ञापन
रवि दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे ने नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया है और उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उस ऑडिशन की एक झलक दिखाई है जिसकी बदौलत रवि को यह रोल मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
लक्ष्मण के किरदार पर क्या बोले रवि?
हाल ही में रवि शो 'हाउ आई मेड इट' के पहले सीजन में मुकेश के साथ शामिल हुए। बातचीत के दौरान मुकेश ने 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि का ऑडिशन वीडियो दिखाया। वीडियो में रवि 'वनवास' वाले हिस्से के संवाद बोल रहे हैं। जब मुकेश ने उनसे पूछा कि उन्होंने इस ऑडिशन के लिए कैसे तैयारी की, तो रवि ने बताया कि लक्ष्मण के किरदार का अपना एक खास स्वभाव है। बचपन से ही इस किरदार को जानने की वजह से उन्हें इसके मुख्य गुणों की अच्छी समझ थी।

ऑडिशन के रवि ने क्या सोचा?
उन्होंने आगे कहा, 'उनके मुख्य गुण हैं सेवा भाव, वफादारी और नैतिक मूल्य। उन्हें कभी भी सबसे आगे रहने की कोई चाहत या इच्छा नहीं होती। इसलिए आपको बार-बार यही जताना होता है कि 'मैं यहां सेवा करने आया हूं'। ऑडिशन के दौरान भी मैं खुद से यही कहता रहा कि 'मैं यहां सेवा करने आया हूं'। ऑडिशन देकर जब मैं घर लौटा, तो मंदिर के सामने खड़े होकर मैंने कहा, 'यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया है और मुझे लगता है कि ऑडिशन अच्छा रहा। हे प्रभु मैं यहां तक पहुंच गया, अब मुझे और कुछ नहीं चाहिए। आज से पहले मैं कभी इतना आगे नहीं आ पाया था।' मेरे लिए कृतज्ञ होने के लिए बस इतना ही काफी था।'

ऑडिशन के कितने दिनों बाद मिले रवि?
रवि ने बताया कि 15-20 दिनों तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और वे बस इंतजार करते रहे। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग मान लिया था कि नतीजा क्या होगा और वे आगे बढ़ने का मन बना चुके थे। तभी मुकेश ने उन्हें मैसेज किया और 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी से मिलने के लिए कहा। इसके बाद फिर 15-20 दिनों तक कोई खबर नहीं आई और फिर अंत में वे फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से मिले। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान उन्हें पता चला कि रणबीर कपूर भी इसमें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट रीडिंग के बाद भी उन्हें 10 दिनों तक और इंतजार करना पड़ा। जब उन्होंने अपना पहला सीन शूट करना शुरू किया, तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वह फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने रवि को क्या नाम दिया?
नितेश तिवारी की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने के बाद रवि को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाने लगा।
खासकर थाईलैंड के दर्शकों के बीच उनके काम की काफी चर्चा है, जहां फैंस सोशल मीडिया पर उनके वीडियो एडिट शेयर कर रहे हैं।
कई थाई फैंस उन्हें 'पी रवि' कहकर बुला रहे हैं और उन्हें 'इंटरनेशनल हार्टथ्रोब' (सबका चहेता) भी बता रहे हैं।
फिल्म का उनका एक डायलॉग 'टूट गया तो टूट गया' सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गया है।

'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' एक दो-भागों वाली पौराणिक महागाथा है, जिसे लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 'रामायण' को 5 नवंबर को रिलीज किया गया था और इसे समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ 20 दिनों में, इसने भारत में 970 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है और दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म का दूसरा भाग 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।