बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। फैंस अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में यह कलाकार भी अपने फैंस को नई प्रेरणा देने से पीछे नहीं हटते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा था।
Bollywood: पुरानी परंपराओं को तोड़ इन सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में रचाई शादी, समाज और फैंस को दी एक नई दिशा
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी की है। अभिनेत्री ने बेहद शानदार और आलीशान ढंग से अपना ब्याह रचाया था। बता दें कि कटरीना ने अपनी शादी में अपनी बहनों को केंद्र में रखा था और मंडप में अपनी बहनों के साथ ही गई थीं। अभिनेत्री ने भाइयों को मंडप तक ले जाने की प्रथा को ही खत्म कर दिया था।
दीया मिर्जा
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी जानी जाती हैं। दीया ने अपनी शादी को काफी आलीशान तरीके से की थी, लेकिन दीया ने अपनी शादी में विदाई की परंपरा का अंत कर दिया था। यही नहीं, अभिनेत्री ने अपनी शादी में महिला पंडित से मंत्रों का जाप कराया था। साथ ही उन्होंने कन्यादान की प्रथा को भी अपनी शादी में कोई जगह नहीं दी थी।
Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा
राज कुमार राव
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा से शादी रचाई थी। राजकुमार ने अपनी शादी में अपनी मांग में भी सिंदूर पहना था। इस कार्य से अभिनेता ने समाज की पुरानी रीतियों पर भी चोट किया था।
Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन
सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब एक बार फिर बॉलीवुड में एक दमदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सोनम ने अपनी शादी में विदाई में रोने की परंपरा को खत्म कर दिया था। फैंस ने सोनम के इस नए कदम की काफी सराहना की थी।
Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन