बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से सिनेप्रेमी बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस इंडस्ट्री की छोटी-छोटी बात जानना चाहते हैं और सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए हर जरूरी बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हरकतें की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और 'सेलेब्स ट्रोलिंग' में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो पूरे हफ्ते किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं। इस हफ्ते कौन कौन लिस्ट में शामिल है? आइए आपको बताते हैं।
Celebs Troll: जया बच्चन की बदतमीजी और यूजर्स के निशाने पर जैकलीन, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सितारे
अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। यह तो सब जानते हैं कि दिशा अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं। इसके लिए घंटों जिम में कसरत करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अपनी टोन्ड फिगर को भी जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। एक बार फिर दिशा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में वह बॉक्सिंग करती नजर आईं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने दिशा को एक सलाह देते हुए ट्रोल किया है।
यह भी पढ़ें- दमदार अंदाज में बॉक्सिंग करती नजर आईं दिशा, यूजर्स बोले- एक्टिंग पर भी ध्यान दीजिए
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर अपने विचारों और बेबाकी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन बीते दिनों वह भी लोगों के निशाने पर आ गई। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की थीं, जिसमें वह रजनीश घई को जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही थीं। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- हैप्पी बर्थडे चीफ रजनीश भाई। इस फोटो में कंगना स्लीवलैस ट्रांसपेरेंट टॉप और मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही थीं। हालांकि अभिनेत्री को उनके इस लुक के लिए ट्रोल किया जाने लगा।
यह भी पढ़ें:- महिलाओं को कपड़ों पर ट्रोल करने वालों को कंगना रणौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ये सिर्फ हमारी
बिग बॉग ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर किसी ने किसी नए अवतार में स्पॉट की जाती हैं। हर दिन एक नए लुक के साथ लोगों के बीच आने वाली उर्फी अपने इस अतरंगी फैशन की वजह से लोगों के निसाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन वह अपने लुक्स और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ती हैं। इसी बीच अब उर्फी जावेद की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें वह एक बार फिर एकदम अजीब सी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। जहां वह अपने इस लुक को स्टाइलिश समझ रही हैं, वहीं उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए है।
यह भी पढ़ें:- फिर अजीबो गरीब लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, इस बार फेफड़ों से बदन को ढक लोगों को दी सीख
दिग्गज अभिनेत्री और नेता जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। वह कई मौकों पर मीडियाकर्मियों पर अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं और ऐसा एक बार फिर हुआ है। बीती रात, जया अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक फैशन शो में पहुंचीं। इस शो को अटेंड करने के बाद जब जया और नव्या एक साथ बाहर आए तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी फोटोज क्लिक करने लगे, जिस वजह जया बच्चन को गुस्सा आ गया। इसी वजह से जया ने कई पैपराजी की क्लास भी लगा दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें:- पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन तो लोगों ने अभिनेत्री की लगाई क्लास, यूजर्स बोले- पब्लिक ने इन्हें बड़ा बना दिया