फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani share her boxing video on social media netizens says work on acting

Disha Patani: दमदार अंदाज में बॉक्सिंग करती नजर आईं दिशा, यूजर्स बोले- एक्टिंग पर भी ध्यान दीजिए

Wed, 19 Oct 2022 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Oct 2022 01:02 PM IST
सार

इस वीडियो के साथ दिशा ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'छुट्टियों के दौरान थोड़ी मिठाइयां खा सकूं, इसकी कोशिश कर रही हूं।'

विज्ञापन
Disha Patani share her boxing video on social media netizens says work on acting
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दिशा पटानी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। यह तो सब जानते हैं कि दिशा अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं। इसके लिए घंटों जिम में कसरत करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अपनी टोन्ड फिगर को भी जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। एक बार फिर दिशा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में वह बॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


KRK: 'सरकार आर्यन खान को मुआवजा दे', शाहरुख खान के बेटे के सपोर्ट में उतरे केआरके

विज्ञापन

ट्रेनर को दी कांटे की टक्कर
दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा किसी फिटनेस सेंटर में हैं। यहां दिशा ट्रेनर के साथ बॉक्सिंग मुकाबला करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और ब्रालेट में दिशा का लुक भी काफी धांसू लग रहा है। वहीं पंच मारने का उनका अंदाज भी जबरदस्त है। दिशा किसी भी लिहाज से अपने ट्रेनर से कमतर नजर नहीं आ रही हैं, वह बिल्कुल कांटे की टक्कर दे रही हैं।

Thank God: 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री पर उठे थे सवाल, इंद्र कुमार को मिली थीं अजब-गजब सलाह

लिखा मजेदार कैप्शन
इस वीडियो के साथ दिशा ने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'छुट्टियों के दौरान थोड़ी मिठाइयां खा सकूं, इसकी कोशिश कर रही हूं।' यह तो साफ है कि दिवाली का त्योहार आ रहा है। मिठाइयों के चक्कर में दिशा फिटनेस और फिगर के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं, इसलिए उन्होंने पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फिटनेस के प्रति दिशा के इस जुनून की यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

विज्ञापन

एक्टिंग पर फोकस की दी सलाह
दिशा के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं। साथ ही सेलेब्स भी एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कहां से सीखा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त।' हालांकि, कुछ यूजर्स दिशा को ट्रोल करते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'क्या फायदा इसका जब हर फिल्म में आइटम सॉन्ग ही करना है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग पर भी ध्यान दीजिए।'

Aditya Seal: आदित्य सील का दर्द, ‘शाहरुख खान ने हमें इस लायक नहीं छोड़ा, नहीं कर सकता पूरी जिंदगी अब ये काम’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed