सिनेप्रेमी बॉलीवुड सेलेब्स पर अपनी नजरें बनाए रहते हैं। हर कोई फिल्मी कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहता है और सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते हैं। लेकिन कई बार मनोरंजन जगत के कलाकार कुछ ऐसी हरकतें भी कर देते हैं, जिस वजह से वह लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। इस हफ्ते भी कई कलाकार लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
Trolling: अक्षय की लेट नाइट पार्टी और ऋषभ पंत के लिए उर्वशी का प्यार, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सेलेब्स
अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में एक बात कही जाती है कि वह लेट नाइट पार्टियों में शरीक नहीं होते हैं। वह अनुशासित दिनयर्चा का पालन करते हैं। खिलाड़ी कुमार अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक वह सवेरे चार बजे उठने वाले लोगों में शुमार हैं। यही वजह है कि वह रात को समय पर सोते हैं और अक्सर लेट नाइट होने वाली पार्टीज में जाने से बचते हैं। अक्सर फैंस भी एक्टर की इस आदत की खूब तारीफ करते हैं। मगर, अक्षय कुमार हाल ही में एक लेट नाइट पार्टी में नजर आए। इसके बाद से नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल किया है।
Akshay Kumar: लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 अक्टूबर को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन बात की जानकारी दी थी। शादी के महज चार महीने बाद ही दोनों ने इस खबर के माध्यम से फैंस को चौंका दिया था। इस खबर के बाद से सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है- सबकुछ आपके पास एक सही समय पर आता है, इसलिए धैर्य रखें। बता दें कि कपल शादी के कुछ महीने बाद ही माता-पिता बनने पर ट्रोल हो रहा है।
Nayanthara-Vignesh: सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और घर के सदस्यों ने अपना असली रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका हालिया सबूत शालीन भनोट द्वारा की हरकत है। हाल ही में आए एपिसोड में शालीन, बिग बॉस हाउस में आए डॉक्टर से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शालीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने घर के भीतर डॉक्टर को भेजा था। लेकिन, शालीन ने डॉक्टर से बातचीत के दौरान बदतमीजी करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में डॉक्टर से बदतमीजी कर बुरे फंसे शालीन भनोट, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने काम और लुक्स के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल अक्सर उर्वशी रौतेला का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी नई पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट में एडवांस में करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। बस इसी के बाद से लोग एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और इसे ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। उर्वशी इस पोस्ट पर जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, लोग बोले- ये ऋषभ पंत के लिए है...