फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16: shalin bhanot misbehaves with doctor, salman khan show contestant asked him about his degree

Bigg Boss 16: बिग बॉस में डॉक्टर से बदतमीजी कर बुरे फंसे शालीन भनोट, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए

Wed, 12 Oct 2022 05:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

शालीन भनोट ने 'बिग बॉस 16' में डॉक्टर से बदतमीजी कर बुरे फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
bigg boss 16: shalin bhanot misbehaves with doctor, salman khan show contestant asked him about his degree
शालीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और घर के सदस्यों ने अपना असली रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका हालिया सबूत शालीन भनोट द्वारा की हरकत है। हाल ही में आए एपिसोड में शालीन, बिग बॉस हाउस में आए डॉक्टर से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शालीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने घर के भीतर डॉक्टर को भेजा था। लेकिन, शालीन ने डॉक्टर से बातचीत के दौरान बदतमीजी करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

शालीन, बिग बॉस हाउस में डॉक्टर को समझाने लगे कि उन्हें बिग बॉस की टीम से क्या कहना है। शालीन ने कहा, आप बिग बॉस की टीम को बताना कि मुझे किस तरह की डायट की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने डॉक्टर से उनकी क्वालिफिकेशन और डिग्री को लेकर तक सवाल कर डाले। शालीन ने डॉक्टर से कहा, तुम मेरा इलाज करने लायक नहीं हो। तुमने कौन-सी डिग्री ली है? क्या पढ़ा है, एमबीबीएस पढ़ा है? जाकर टीम को बताओ कि तुम मुझे हैंडल करने लायक नहीं हो।

लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 16: shalin bhanot misbehaves with doctor, salman khan show contestant asked him about his degree
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शो के अंदर आए लोगों को कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं होती है। यही वजह है कि डॉक्टर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया और अपना काम करते रहे। लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या डॉक्टर से ऐसे बात की जाती है? शर्म आनी चाहिए।' वहीं अन्य यूजर ने उनकी तुलना अब्दु से कर डाली।

माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर

विज्ञापन

 

 

 

 

बता दें कि सलमान खान ने 'वीकएंड का वार' में शालीन की क्लास लगाई थी। उन्होंने, शालीन को वहम में न रहते की सलाह देते हुए कहा था, तुम इस वहम में न रहो कि तुम ही घर चला रहे हो। लेकिन शालीन, किसी की बात समझने के लिए तैयार नहीं हैं। जब से शालीन बिग बॉस में आए हैं, तब से वह किसी-न-किसी झगड़े में लिप्त दिखाई दे रहे हैं। 

'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर उर्फी और अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके, लोग बोले- दोनों जोकर एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed