बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। कुछ लोग अपने सपनों को साकार करने में सफल हो जाते हैं, तो कुछ बीच रास्ते में ही हार मान लेते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे है, जिन्हें रातोंरात शोहरत हासिल हुई लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें नाम, रुतबा और शोहरत सब कुछ मिला। लेकिन आखिरी वक्त वह अकेलेपन और पाई पाई के मोहताज हो गए।
Bollywood: कभी बुलंदी पर थे इनके सितारे, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर न मिला अपनों का साथ, हो गए पाई-पाई के मोहताज
परवीन बाबी
अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री परवीन बाबी की असल जिंदगी भी बेहद फिल्मी रही है। एक दौर में इंडस्ट्री पर राज करने वालीं परवीन को पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी के कारण बहुत कुछ झेलना पड़ा। वह इंडस्ट्री से दूर अकेले ही रहने लगीं। जनवरी 2005 में जब उन्होंने तीन दिनों तक अखबार और दूध नहीं उठाया तो उनके फ्लैट में मृत होने की सूचना मिली। जांच में पता चला था कि मौत से पहले उनके अकाउंट में एक भी पैसा नहीं था।
Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर
ओपी नैय्यर
ओपी नैय्यर ने अपने संगीत के जरिए काफी नाम कमाया था, लेकिन शराब की लत की वजह से सब खत्म हो गया। शराब की लत ने उन्हें परिवार से दूर कर दिया और वह अपने आखिरी दिनों में एक फैन के घर पर रहने लगे। कथित तौर पर उनकी हालत इतनी खराब थी कि जब कोई उनसे इंटरव्यू लेने आता था तो वह बदले में शराब और पैसे मांगते थे। 2007 में उनका निधन हो गया।
Rakhi Sawant: पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो
एके हंगल
'इतना सन्नाटा क्यों है भाई?' शोले फिल्म के इस डायलॉग ने एके हंगल को काफी मशहूर कर दिया था। अपने करियर में वह करीब 225 फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन आखिरी दिनों में वह पाई-पाई को मोहताज हो गए। उनके पास अपने मेडिकल बिल भरने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने शोले के अपने कोस्टार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और 20 लाख रुपये दिए। 2012 में उनका निधन हो गया।
Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर
मीना कुमारी
बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। दूर से अभिनेत्री की जिंदगी जितनी खूबसूरत लगती थी, पास से वह उतनी ही बिखरी हुई थी। अभिनेत्री को शराब की लत थी और इसी वजह से उनका रिश्ता फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के साथ भी बर्बाद हो गया। अपने आखिरी दिनों में मीना कुमारी के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे और मार्च 1972 में उनका निधन हो गया।