बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ दो दिन पहले ही कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुकी हैं। हर साल की तरह अभिनेत्री इस बार भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जल्द ही ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करती नजर आएंगी। फिलहाल कान फिल्म फेस्टिवल से अभिनेत्री का पहला लुक वायरल हो रहा है। वह एक शैंपू के ब्रांड प्रमोशन के दौरान स्पॉट की गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी रंग का सूट पहना है।
Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया ऐश्वर्या राय का पहला लुक, गुलाबी ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 18 May 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन