फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Box Office: दुनियाभर में बजा 'ब्रह्मास्त्र' का डंका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

Fri, 30 Sep 2022 09:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 30 Sep 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva becomes the third highest grossing Indian movie 2022 WorldWide Box Office KGF2 RRR
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फिल्म ने यह स्थान भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बनाया है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 260.82 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आइए जानते हैं, बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड किस फिल्म के नाम पर है और 'ब्रह्मास्त्र' उससे कितना पीछे रह गई है। Brahmastra Box Office Collection Day 21: 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में आया सुधार? जानिए

Brahmastra Part One Shiva becomes the third highest grossing Indian movie 2022 WorldWide Box Office KGF2 RRR
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक इतनी हुई कमाई
ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रणबीर-आलिया की फिल्म ने 21 दिनों में अपने लागत निकाल पाने में कामयाब रही है। फिल्म ने गुरुवार तक 260.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के अलग-अलग संस्करण की कमाई की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के हिंदी वर्जन ने 241.07 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 15.22 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 0.03 करोड़, तमिल वर्जन ने 4.5 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 0.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। Ranbir Kapoor: इस एक्टर की एक्स वाइफ के पीछे पागल थे रणबीर कपूर, शूटिंग के दौरान पहुंच जाते थे

Brahmastra Part One Shiva becomes the third highest grossing Indian movie 2022 WorldWide Box Office KGF2 RRR
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
संस्करण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हिंदी 241.07 करोड़
तेलुगू 15.22 करोड़
कन्नड़ 0.03 करोड़
तमिल 4.5 करोड़
मलयालम 0.01 करोड़
कुल 260.82 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva becomes the third highest grossing Indian movie 2022 WorldWide Box Office KGF2 RRR
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से पीछे रही ब्रह्मास्त्र
भारत में 260.82 करोड़ रुपये की कमाई करने के अलावा फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 416.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, पहले और दूसरे स्थान पर जगह बनाने वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 1207 करोड़ रुपये और 1111.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी, ब्रह्मास्त्र ने अभी भी दोनों फिल्मों की तुलना में 500 करोड़ रुपये कम कमाए हैं। तैयार हो रहा है रणबीर और आलिया के बेबी का कमरा, कृष्णा राज बंगले पर पहुंचकर कपल ने लिया जायजा

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva becomes the third highest grossing Indian movie 2022 WorldWide Box Office KGF2 RRR
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं 2022 की तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केजीएफ 2 1207 करोड़ रुपये
आरआरआर 1111.7 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र 416.21 करोड़ रुपये
 

'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे भाग में ऋतिक रोशन बन सकते हैं देव, अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed