फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: फिर हुआ 'हनुमान अंश' की कमाई में उछाल, 'दायरा' और 'वाइब' को मिली इस फिल्म से टक्कर; जानें कलेक्शन

Sun, 20 Sep 2026 08:25 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 20 Sep 2026 08:25 AM IST
सार

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की जबरदस्त कमाई के बीच 'दायरा' और 'वाइब' जैसी फिल्में भी रिलीज हो गई हैं। जानिए इन सभी फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर की फिल्म 'दायरा', कुणाल खेमू की 'वाइब' और हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ 18 सितंबर को रिलीज हो गई। इनके अलावा इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' का बोलबाला देखने को मिल रहा है। जानिए सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
'दायरा' की धीमी शुरुआत
फिल्म 'दायरा' आज 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही है। 'दायरा' ने कल शनिवार को 1.60 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का दो दिनों में टोटल कलेक्शन 2.60 करोड़ हो गया है। 
Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection
'वाइब' - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
'वाइब' की बढ़ी कमाई 
  • फिल्म 'वाइब' में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदारों में हैं। 
  • इसके लिए भी शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। 
  • हालांकि कल शनिवार को इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 
  • फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.35 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection
रेजिडेंट ईविल - फोटो : सोशल मीडिया
'दायरा' और 'वाइब' से बेहतर ‘रेसिडेंट ईविल’ के हाल 
‘रेसिडेंट ईविल’ भी 'दायरा' और 'वाइब' के साथ 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन जैक क्रेगर ने किया है और इसमें ऑस्टिन अब्राम्स अहम किरदार में हैं। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 5.80 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' की कमाई में फिर उछाल 
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 44 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। फिर से इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कल शनिवार को इसने 9.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 258.14 करोड़ का हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed