फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi Reveals She Agreed to Bigg Boss 9 Only On One Condition After Not Getting Paid For Songs

बिग बॉस: क्यों रियलिटी शो का हिस्सा बनीं थीं नोरा फतेही? रखी थी ये खास शर्त; एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sun, 20 Sep 2026 10:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:18 AM IST
सार

Nora Fatehi: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने यह शो एक खास शर्त पर करने के लिए हामी भरी थी।

विज्ञापन
Nora Fatehi Reveals She Agreed to Bigg Boss 9 Only On One Condition After Not Getting Paid For Songs
नोरा फतेही - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

नोरा फतेही ने साल 2015 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री के तौर पर शामिल हुईं थीं। वह करीब तीन हफ्तों तक शो का हिस्सा रही थीं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों इस शो में जाने पर हां किया था। 
विज्ञापन


गानों की फीस नहीं मिलने से थीं परेशान
नोरा फतेही ने अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया, 'मैंने कई गाने किए थे और वे मुझे मेरे पैसे नहीं दे रहे थे। शायद प्रोड्यूसर्स ने एजेंसी को पैसे दे दिए थे, लेकिन मुझे अपना पैसा मिलने का इंतजार करना पड़ रहा था। वे मुझे पैसे नहीं दे रहे थे और मैं इसके लिए लड़ रही थी। सब कुछ बहुत परेशान करने वाला था।'
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें 'बिग बॉस' का ऑफर मिला। नोरा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि वह रियलिटी शो नहीं करना चाहती थीं और उन्हें लगता था कि सामने वाले लोग उनकी सोच और विजन को नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nora Fatehi Reveals She Agreed to Bigg Boss 9 Only On One Condition After Not Getting Paid For Songs
नोरा फतेही - फोटो : Nora Fatehi (Instagram)
इस शर्त पर बिग बॉस करने को हुईं तैयार
नोरा ने बताया कि जब उन्हें शो के लिए मिलने वाली रकम के बारे में बताया गया तो उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। हालांकि, इसके पीछे एक और खास वजह थी। उन्होंने कहा, 'यह कोई बुरी चीज नहीं है। यह एक प्लेटफॉर्म है और अगर आप समझदारी से इसका इस्तेमाल करें तो यह आपको तुरंत घर-घर में पहचान दिला सकता है।'

नोरा ने बताया कि वह 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री थीं और उन्हें पता था कि वह शो में ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेंगी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह इस मौके के बदले कुछ और हासिल कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वह उस समय 'झलक दिखला जा' में जाना चाहती थीं और यह भी उसी चैनल का शो था। इसलिए नोरा ने मेकर्स के सामने शर्त रखी कि अगर उन्हें 'झलक दिखला जा' में मौका दिया जाए तो वह 'बिग बॉस' करेंगी। नोरा के मुताबिक, उनकी यह बात मान ली गई और उन्हें 'झलक दिखला जा' में भी मौका मिला।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: करीना से आमिर तक, पहले ही दिन धड़ाम हुईं इन सितारों की फिल्में; सिर्फ ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed