Box Office Report: 400 करोड़ से एक कदम दूर एनिमल, सैम बहादुर के कलेक्शन में आया उछाल
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी का बोल्ड सीन भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड एनिमल की वजह से खतरे में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह हर दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
आठवें दिन फिल्म ने 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 398.53 करोड़ हो गया है। रविवार को यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसा करने वाली यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म होगी।
वहीं, एनिमल के तूफान में सैम बहादुर भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मजबूत पकड़ बनाने के बाद दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कारोबार किया था।
B'day Bash: रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा के जन्मदिन पर रखी ग्रैंड पार्टी, सितारों ने उपस्थिति से लगाए चार चांद