जनवरी के महीने में अब तक कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। गेम चेंजर, फतेह के बाद अब आजाद और इमरजेंसी भी लोगों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Coldplay: कोल्डप्ले में गूंजा राम का नाम, क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान पढ़ा ‘जय श्री राम’
2 of 6
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
इमरजेंसी में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में कंगना की तारीफ समीक्षकों ने खूब की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन इसकी शुरुआत टिकट खिड़की पर धीमी रही। पहले दिन इसने दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया। शनिवार को फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ रुपये हो गया है।
Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट
3 of 6
आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
फिल्म आजाद से राशा थडानी और अमन देवगन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म में अजय देवगन भी हैं। हालांकि, उनका स्टारडम भी इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं दिला सका। पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का मामूली कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नजर नहीं आया। शनिवार को एक करोड़ 50 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई तीन करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर
राम चरण अभिनीत फिल्म का नाम गेम चेंजर तो है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसके साथ ही बड़ा खेल हो गया। यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में पूरी तरह से नाकाम रही है। फिल्म बजट हद से ज्यादा होने की वजह से यह 100 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप हो चुकी है। नौवें दिन फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 123.05 करोड़ रुपये हो गई।
5 of 6
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद भी साल की शुरुआत में फतेह हासिल नहीं कर सके हैं। उनकी फिल्म फतेह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नसरुद्दीन शाह भी हैं। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने महज 28 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हो गया है।