फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coldplay frontman chris martin read jai shree ram during Music of Spheres and take name of jasprit bumrah

Coldplay: कोल्डप्ले में गूंजा राम का नाम, क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान पढ़ा ‘जय श्री राम’

Sun, 19 Jan 2025 01:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 01:30 AM IST
सार

Coldplay: ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन ने मुंबई में म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट के दौरान “जय श्री राम” कहा। यह कहते हुए उन्होंने फैंस को चौंका दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जसप्रीत बुमराह का नाम लेते हुए भी सुने गए। 
 

विज्ञापन
Coldplay frontman chris martin read jai shree ram during Music of Spheres and take name of jasprit bumrah
क्रिस मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने मुंबई में म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय फैंस को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने “जय श्री राम” बोला। कॉन्सर्ट के दौरान हिंदी में अभिवादन से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: ग्रैंड होने वाला है बिग बॉस 18 का फिनाले, शिल्पा अपने 'करण-अर्जुन' के साथ करेंगी परफॉर्म
विज्ञापन


प्लेकार्ड पर पढ़ा “जय श्री राम”
दरअसल, सिंगर और कोल्डप्ले के फ्रंटमैन कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। उन्होंने यह भी पूछा कि इसका क्या मतलब है। इतना ही नहीं, उन्होंने अन्य प्लेकार्ड भी पढ़े और उस पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने हिंदी में सभी का अभिवादन भी किया। शो के दौरान बैंड ने अपने मशहूर ट्रैक बजाए, जिसमें पैराडाइज, विवा ला विदा, एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम और येलो शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट

शो रोककर लिया जसप्रीत बुमराह का नाम
कॉन्सर्ट के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब  क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिस मार्टिन को यह कहते हुए सुना जाता है, "रुको, हमें शो खत्म करना है क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं।"

मुंबई के बाद अहमदाबाद में होगा शो
मुंबई में कोल्डप्ले म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट हुआ। शानदार तरीके से यह शो हुआ। कोल्डप्ले कल और परसों भी मुंबई में प्रदर्शन करने वाला है। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड, एक्टर डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए हैं। वह बांद्रा जाकर मुंबई की खूबसूरती का लुत्फ उठाते भी दिखे और श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed