फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ क्लब के नजदीक ड्रीम गर्ल, 'छिछोरे' ने पार किया सवा सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा

Mon, 23 Sep 2019 01:03 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Sep 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection of Dream Girl Chhichhore Prasthanam Zoya Factor
Dream Girl and Chhichhore - फोटो : file photo

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल लोगों को खूब पंसद आ रही है। पहले हफ्ते 72.20 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते भी फिल्म की धमाकेदार कमाई करने का सिलसिला जारी है। फिल्म ने रविवार को 11.05 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपने दूसरे वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) को  25.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के ये रफ्तार कायम रही तो फिल्म सोमवार को 100 करोड़ की कमाई का पड़ाव पार कर जाएगी। उधर, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोर ने सवा सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

Box Office Collection of Dream Girl Chhichhore Prasthanam Zoya Factor
Dream girl - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ड्रीम गर्ल ने दस दिन में कुल 97.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे हफ्ते की कमाई के आधार पर अब यह फिल्म एक विलेन के बाद एकता कपूर की दूसरी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएगी तो वहीं आयुष्मान के लिए भी बधाई हो के बाद यह दूसरी फिल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है।

Box Office Collection of Dream Girl Chhichhore Prasthanam Zoya Factor
zoya factor - फोटो : social media

दूसरे हफ्ते भी फिल्म की धमाकेदार कमाई के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इस शुक्रवार को रिलीज हुई कोई भी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। पिछले हफ्ते प्रस्थानम, द जोया फैक्टर और पल पल दिल के पास जैसी फिल्में रिलीज हुई हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म असरदार साबित नहीं हुईं। फिल्म ड्रीमगर्ल की कमाई की रफ्तार देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म सोमवार को 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of Dream Girl Chhichhore Prasthanam Zoya Factor
Chhichhore film - फोटो : file photo

उधर, ड्रीम गर्ल से पहले रिलीज हुई फिल्म छिछोरे की बात करें तो यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने इस रविवार को 7.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 125.23 करोड़ रुपये हो गया है। 

पढ़ें: कबाड़ की दुकान में मिला इस महान संगीतकार का अनमोल खजाना, रिसर्च के दौरान लेखक को मिला सरप्राइज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed