जेनेलिया डिसूजा ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली हालांकि पेपराजी कई मौकों पर उन्हें स्पॉट कर ही लेते हैं। बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक जेनेलिया और रितेश देशमुख अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब रितेश देशमुख ने ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसका जेनेलिया ने जवाब दिया है।
ट्विटर पर ही शुरू हो गया रितेश-जेनेलिया का 'झगड़ा', यूजर ने कहा- 'हर घर की एक ही कहानी'
रितेश देशमुख ने एक मीम शेयर किया है। जिस पर लिखा है- 'हर नाराज महिला के पीछे एक आदमी खड़ा होता है जिसे यह बिल्कुल पता नहीं होता कि उसने क्या गलत किया है।'
.@geneliad pic.twitter.com/Rc4eeHvwIr
रितेश के इस ट्वीट पर जेनेलिया भी जवाब देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने एक मीम शेयर किया जिस पर लिखा था- 'मैं आमतौर पर अपने पति की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं लेकिन जब देती हूं तो वह गलत ही होते हैं।'
.@Riteishd https://t.co/1SfRHrNbNZ pic.twitter.com/iLb79z9dcy
रितेश और जेनेलिया के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'गृहयुद्ध ऑनलाइन।' एक अन्य ने लिखा- कहानी घर घर की। एक यूजर ने लिखा- 'आज लगता है ट्विटर पर लड़ाई कर रहे हो।'
Khani ghar ghar ki.. गृहयुद्ध online