दुपहिया सीजन 2: धड़कपुर में क्राइम ने पसारे पैर; मचेगी अफरा-तफरी; पोस्टर के साथ सीरीज की रिलीज डेट का एलान
Dupahiya Season 2 Release Date: वेब सीरीज 'दुपहिया' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
विस्तार
चर्चित वेब सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन आने वाला है। आज शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस बार धड़कपुर में अफरा-तफरी होने वाली है, क्योंकि वहां क्राइम बढ़ गया है। जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह सीरीज?
अक्तूबर में रिलीज होगी दुपहिया-2
मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का एलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 'दुपहिया 2' का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें पुलिस थाने का नजारा है, जिस पर लिखा है, 'धड़कपुर पुलिस थाना'। तीन अपराधी कुर्सी पर बैठे हैं, जिनके हाथ बंधे हुए हैं। सामने पुलिस वाला है, जो पूछताछ कर रहा है। दुपहिया सीजन 2 अक्तूबर में आएगा। इसे दर्शक 01 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
क्या होगी सीरीज की थीम?
बता दें कि यह वेब सरीजी काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। धड़कपुर अब पहले जैसा अपराध-मुक्त गांव नहीं रहा है। इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा अफरा-तफरी दिखाएगी। मगर, दर्शकों को कॉमेडी का डोज भी मिलेगा। दुपहिया सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है।
ये सितारे आएंगे नजर
सीरीज के दूसरे सीजन को सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले बनाया और निर्मित किया है। इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने बनाया और लिखा है। सीजन 2 में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा शामिल हैं। वहीं, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी इस टीम का हिस्सा बन गए हैं।
पहले सीजन को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरा सीजन कितना असर करता है। प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा, 'खास राइटिंग इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत रही है। हमारे पसंदीदा किरदार एक बार फिर अफरातफरी, चुनौतियों और रोमांचक मोड़ से भरे नए सीजन के साथ लौट रहे हैं'।