'गदर 2' के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के बाद अभिनेता कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म बॉडर के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Saif Ali Khan: 'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म में सनी के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। 'बॉर्डर 2' में कथित तौर पर आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं। जेपी दत्ता इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता और भूषण कुमार के साथ करेंगे। वहीं, इसके निर्देशन की कमान अनुराग सिंह के हाथ में सौंपी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सनी मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी की अपनी भूमिका में वापसी करते दिखेंगे।
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनके अलावा आयुष्मान फिल्म में भारतीय सशस्त्र बल के जवान के किरदार में होंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता इसे 23 जनवरी, 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह फिल्म पिछले एक साल से लेखन के चरण में है। मेकर्स इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध ड्रामा फिल्म बनाना चाहते हैं। 'बॉर्डर 2' के अलावा, सनी देओल 'लाहौर 1947' में भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इसकी शूटिंग शुरू की गई है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Aditi Rao Hydari: 'मैं खुशकिस्मत हूं और यह अहसास बेहद खास है', सिद्धार्थ के साथ सगाई पर अदिति ने बयां की खुशी