बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है। बीते दिन फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माताओं में से एक बोनी कपूर भी उत्साहित दिखे। बोनी कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मजाक में फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा को अपना असली बेटा कहा है। वह अमित की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।
Boney Kapoor: बोनी ने 'मैदान' के निर्देशक अमित को बताया अपना असली बेटा, कहा- 'अर्जुन कपूर को गोद लिया है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:50 AM IST
सार
मैदान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माताओं में से एक बोनी कपूर भी उत्साहित दिखे। बोनी कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मजाक में फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा को अपना असली बेटा कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन