बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का 13 अगस्त को बर्थडे था। इस मौके पर दिल्ली में श्रीदेवी की कुछ सुपरहिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी । इस दौरान बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ इवेंट में पहुंचे थे ।
श्रीदेवी के जन्मदिन पर थम नहीं रहे थे बोनी कपूर के आंसू, जाह्नवी रोईं तो कैमरे से खुद को बचाने लगीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी और उनकी बेटियों ने 7 बजे वाला शो देखा । इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं । इस दौरान श्री और उनकी बेटियों की आंखों में आंसू थे । रोते वक्त जाह्नवी ने कैमरे से बचने की कोशिश की लेकिन वो अपनी भावनओं को छिपा नहीं पाईं ।
इवेंट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । जिनमें जाह्नवी और बोनी आंसू पोछते दिख रहे हैं । बोनी ने श्री के बारे में बताते हुए कहा, 'श्री से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे ।'
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बोनी आगे कहते हैं, 'मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था । उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था।'
#jhanvikapoor breaks down today at her moms screening in the capital @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
'एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।' प्रोग्राम से बाहर आते वक्त वो अपने पिता के कंधे पर सिर रखकर रो रही थीं ।