एक गाने से रातों रात मशहूर हुईं रानू मंडल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी जिंदगी इस कदर बदल जाएगी। रानू मंडल स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं, जिसे एतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। नतीजा ये रहा कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश के बाद सलमान खान के भी उनकी मदद की खबर है। क्या है इसकी सच्चाई आगे की स्लाइड में देखिए।
2 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है।
3 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : social media
भले ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सलमान खान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं। बता दें कि रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर ही गुजारा करती थीं। उन्हें कईयों ने गाना गाते हुए देखा भी लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे।
4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
अब हिमेश ने उन्हें फिल्म में मौका दिया है। हिमेश की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर है। इसमें रानू ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है। हिमेश ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही हैं। उनके पास हिमेश खुद खड़े हैं और गाइड कर रहे हैं।
पढ़ें: रानू मंडल की फीस को लेकर वायरल हुई खबर, जानें क्या है सच
5 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
रानू को भले ही हिमेश ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। जी हां, एक शो में हिमेश ने खुद इसका खुलासा किया। हिमेश ने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'