हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, और इनकी रिलीज पर थिएटर पहुंच प्यार दर्शाते नजर आते हैं। वहीं, इस फील्ड से जुड़े कुछ नामी सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने सिर्फ एक्टिंग तक अपने टैलेंट को सीमित नहीं रखा है। जी हां, कुछ सेलेब्स अभिनय के साथ-साथ अपने हाथ में डायरेक्शन की कमान भी संभाल चुके हैं। ये स्टार्स कौन-कौन से हैं, आइए जान लेते हैं-
2 of 7
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके आमिर एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। आमिर ने आइकॉनिक फिल्म 'तारे जमीन पर' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का प्लॉट और स्टोरीलाइन इतनी बेहतरीन थी कि दर्शक ने इसे बेशुमार प्यार देकर सुपरहिट बना दिया।
3 of 7
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान बतौर एक्टर तो सिनेमा जगत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं, साथ ही वह बीते लंबे समय से पर्दे से भी दूर हैं। बावजूद इसके अरबाज ने बतौर डायरेक्टर काफी तारीफें बटोरी हैं। अरबाज ने पर्दे के पीछे से अपने टैलेंट का जादू चलाया है। एक्टर ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘दबंग 2’ को डायरेक्टर किया, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
Hollywood: हॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बन चुके हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
4 of 7
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी अपने दौर की सबसे हसीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। फिल्मों में कुछ यादगार परफॉर्मेंस देने के साथ ही हेमा मालिनी कुछ फिल्मों को डायरेक्ट कर भी तारीफें बटोर चुकी हैं। एक्टिंग, सिंगिंग और बतौर प्रोड्यूसर वाहवाही बटोरने वाली हेमा ने ‘दिल आशना है’, ‘मोहिनी’ और ‘टेल मी ओ खुदा’ जैसी मूवी को डायरेक्ट किया है।
Anupam Kher: सतीश कौशिक की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर किया एलान
5 of 7
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री के मल्टी-टैलेंटेड एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज के समय में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। नसीरुद्दीन ने न सिर्फ अपने समय की हसीनाओं के साथ पर्दे पर रोमांस फरमाया है, बल्कि वह यंग एक्ट्रेसेस के साथ भी केमिस्ट्री जमा लोगों को हैरान करते देखे जा चुके हैं। फिल्मों में एक्टिंग के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले नसीरुद्दीन ने 'यूं होता तो क्या होता' फिल्म को डायरेक्ट किया था।
Thalapathy Vijay: दलपति विजय को फैंस का तोहफा, 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले बने पहले तमिल एक्टर