फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy Vijay leo actor becomes first Tamil actor to be featured on Times Square Billboard

Thalapathy Vijay: दलपति विजय को फैंस का तोहफा, 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले बने पहले तमिल एक्टर

Tue, 20 Jun 2023 11:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 20 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

'लियो' स्टार दलपति विजय को फैंस ने जन्मदिन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। विजय 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले पहले तमिल एक्टर बन गए हैं।
 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay leo actor becomes first Tamil actor to be featured on Times Square Billboard
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलपति विजय साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ वर्षों में विजय की पॉपुलैरिटी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। साउथ के साथ न सिर्फ नॉर्थ बल्कि विदेशों तक में भी दलपति का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। तमिल सुपरस्टार आगामी 22 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इससे पहले विजय के फैंस ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। 

विज्ञापन

'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमके दलपति विजय

दलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं, जन्मदिन से पहले सुपरस्टार के प्रशंसकों ने यह साल उनके लिए यादगार बना दिया है। हाल ही में दलपति विजय का वीडियो न्यूयॉर्क के 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर प्रदर्शित किया गया, जिससे यह साफ हो गया कि एक्टर के चाहनेवाले पूरे विश्व में मौजूद हैं। 

विज्ञापन


Dipika Chikhlia: 'मनोरंजन का साधन नहीं है रामायण...,' आदिपुरुष विवाद पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने दिया बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट 

न्यूयॉर्क के 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर दलपति विजय का एक शॉर्ट वीडियो दिखाया गया, जिसमें उनकी कई तस्वीरें शामिल थीं। वीडियो के आखिर में उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए। विजय का जन्मदिन यूं तो दो दिन बाद है, लेकिन फैंस ने उत्साह में उनका जन्मदिन सेलिब्रेशन अभी से शुरू कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और फैंस इस पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं इसी के साथ विजय 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले पहले तमिल एक्टर बन गए हैं। 

Bollywood Star: मिस यूनिवर्स को डेट कर चुका है यह क्यूट बच्चा? क्या पहचान पा रहे हैं आप?

दलपति विजय का वर्कफ्रंट 

दलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'लियो' की बात करें तो इसका निर्देशन लोकेश कनागराज ने किया है। मूवी 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें विजय के अपोजिट एक्ट्रेस तृषा नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त विलेन की भूमिका में देखे जाएंगे। यह बिग बजट फिल्म ललित कुमार के सेवन स्क्रीन स्टूडियो के जरिए निर्मित है। विजय की पाइपलाइन में 'लियो' के अलावा फिल्म 'थलापति 68' भी है, जिसका निर्देशन वेंकट प्रभु करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed