हाल ही में एक्ट्रेस
सनी लियोन ने मां बनने की इच्छा जताई थी और अब वो मां बन भी गई हैं। सनी लियोन ने
21 दिन की एक बेहद ही प्यारी सी बच्ची को गोद लिया है...लेकिन सनी लियोन पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने किसी बच्ची को गोद लिया हो, उनसे पहले और भी कई स्टार्स ने बच्चों को गोद लिया है।
एक नजर ऐसे ही स्टार्स पर:
2 of 7
बेटी रैने के साथ सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो बेटियों को गोद लिया और उन्हें एक बेहतर जिंदगी दी। सुष्मिता ने आज तक शादी नहीं की है, लेकिन एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। महज 25 साल की उम्र में ही सुष्मिता ने पहली बेटी रैने को गोद लिया और उसके बाद 2010 में दूसरी बेटी को सुष ने गोद लिया।
3 of 7
अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी दो खूबसूरत बेटियों को गोद लिया था और उस वक्त वो खुद 21 साल की थीं। कुछ वक्त पहले ही रवीना ने अपनी गोद ली हुई एक बेटी की शादी भी की है।
4 of 7
अपने बेटे और गोद ली हुई बेटी के साथ मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे हैं, बावजूद इसके उन्होंने एक प्यारी सी बेटी दिशानी को गोद लिया।
5 of 7
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और परिवार के साथ
सलमान, अरबाज और सोहेल खान की बहन अर्पिता खान भी उनकी गोद ली हुई बहन है। उनके पिता सलीम खान ने अर्पिता को बचपन में गोद लिया था और सभी अपनी जान से भी ज्यादा अर्पिता को प्यार करते हैं। आज अर्पिता शादीशुदा हैं और आलीशान जिंदगी जी रही हैं।