बहुत ही कम ऐसे स्टार होते हैं जो विदेशी सरजमीं पर कम समय में लोकप्रियता हासिल कर पाते हैं। सनी लियोन भी ऐसे ही स्टार्स में शुमार हैं। कनाडा की रहने वाली पूर्व पोर्न स्टार
सनी लियोन चंद सालों में ही बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार हो गई। आज उनकी लोकप्रियता इतनी है कि
शाहरुख से लेकर
आमिर तक उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं।'
सनी लियोन ने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा थे। फिल्म तो कुछ खास चली नहीं लेकिन इसमें सनी के काम को नोटिस किया गया। उनके हॉट और बोल्ड अंदाज ने बाकी हीरोइनों के भी छक्के छुड़ा दिए थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी लियोन 'जिस्म 2' से नहीं बल्कि मोहित सूरी की फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू करने वाली थीं ?
ये सच है। सनी लियोन को बेशक लोगों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में देखने के बाद जाना लेकिन बॉलीवुड में उनके नाम के चर्चे पहले से ही थे। तभी तो मोहित सूरी उन्हें 'कलयुग' में लेने का मन बना चुके थे। फिल्म का ऑफर लेकर मोहित सूरी ने सनी लियोन को अप्रोच भी किया।
सनी लियोन ने उनके सामने जो डिमांड रखी उससे मोहित सूरी अवाक रह गए और मजबूरन उन्हें सनी लियोन को फिल्म में लेने का फैसला बदलना पड़ा।
दरअसल सनी लियोन ने इस फिल्म के लिए मोहित सूरी से फीस के तौर पर 6 करोड़ रुपये मांग लिए।
'कलयुग' फिल्म 2005 में आई थी और उस वक्त के हिसाब से इतनी फीस मोहित सूरी को अपने बजट से बाहर लगी। इसीलिए मोहित सूरी ने सनी लियोन को फिल्म में लेने का फैसला बदल दिया।