हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में संजयलीला भंसाली को अपना गॉडफादर कहा। उन्होंने संजय की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर की तरह ही कुछ और कलाकार भी हैं, जिन्हें अपने करियर में गॉडफादर का साथ मिला। उनकी वजह से ये स्टार्स सफलता की ऊचाइयों तक पहुंच पाए। जानिए, ऐसे ही चार कलाकारों और उनके गॉडफादर के बारे में।
Bollywood Stars GodFather: आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह, बिना गॉडफादर बॉलीवुड में न पहुंच पाते बुलंदियों तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:26 PM IST
सार
बॉलीवुड करियर की शुरुआत में कोई गॉडफादर मिल जाए तो एक नया कलाकार बुलंदियों तक पहुंच सकता है। इस बात का सबूत कई बॉलीवुड स्टार्स हैं। जानिए, किन कलाकारों को मिला करियर की शुरुआत में गॉडफादर का साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन