बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का बोलबाला है। पिछले एक साल में कई सेलिब्रिटीज के बच्चों ने बॉलीवुड में एंट्री की, इनमें जाह्ववी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का नाम प्रमुख है। हाल ही में पिता चंकी पांडे के साथ अनन्या और उनकी बहन राइसा को स्पॉट किया गया है और उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राइसा अभी केवल 13 साल की हैं। वो शायद पहली बार इस तरह लाइमलाइट में आई हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटी किड्स हैं जो कैमरे पर कम ही दिखते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही स्टारकिड के बारे में।
2 of 6
farhan akhtar with daughters
- फोटो : social media
फरहान अख्तर अक्सर गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेेकर के साथ देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पूर्व पत्नी अधुना से फरहान के दो बच्चे हैं- शाक्या और अकीरा। दोनों कैमरे पर कम ही दिखते हैं। फरहान की बड़ी बेटी शाक्या की हेयर स्टाइल देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो भी अपने मां के नक्शेकदम पर हैं। बता दें कि अधुना एक हेयरस्टाइलिस्ट हैं।
पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा के बारे में माना जा रहा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। 22 साल की पालोमा की देख-रेख पूनम ढिल्लन ने सिंगल मदर के तौर पर की है। सोशल मीडिया पर पालोमा की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। कुछ तस्वीरों में तो पालोमा हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं।
4 of 6
krishna shroff
- फोटो : social media
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं लेकिन उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ कैमरे के पीछे ही रहती हैं। कृष्णा को कई बार जैकी श्रॉफ और टाइगर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। खबरों की मानें तो कृष्णा की रुचि एक्ट्रेस बनने में बिल्कुल नहीं है।
संजय दत्त ने साल 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। संजय और रिचा की बेटी त्रिशाला हैं जो मां की मौत के बाद न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। संजय दत्त कई बार बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि त्रिशाला फिल्मों में नहीं आना चाहती।