फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: साउथ का ये छोरा 'रांझणा' बन न जानें कितनों को कर गया था दीवाना

Fri, 28 Jul 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Writtend by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Writtend by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 Jul 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
bollywood on the occasion of dhanush birthday here are some interesting facts about his life
धनुषसाउथ सिनेमा का तो बेहद चर्चित चेहरा हैं लेकिन 'कोलावेरी डी' गाना आने के बाद तो पूरा देश ही उनका फैन बन गया। 2011 में आया ये गाना लोगों ने इतना गुनगुनाया कि खुद धनुष को कहना पड़ा 'बस भी करो...'। दरअसल हुआ ये कि लोगों ने इस गाने को इतना बजाया कि धनुष ने इसे सुनना बंद कर दिया। उनके शब्दों में कहें, 'तो मैंने कितने समय से इसे नहीं सुना है, जब लोग इसे बजाते हैं, तो मैं भाग जाता हूं।'
bollywood on the occasion of dhanush birthday here are some interesting facts about his life
दक्षिण के आए इस 'रांझणा' ने पूरे बॉलीवुड को दीवाना बना दिया। 'हमका इशक हुआ यार...' गाने पर उनका बनारसी डांस तो लोगों के सिर चढ़कर बोला। रील लाइफ हीर के लिए अपना हाथ काटने से लेकर उसकी शादी कराने तक, ये रांझणा लोगों के दिल को छू गया। 
bollywood on the occasion of dhanush birthday here are some interesting facts about his life
धनुष जो भी हैं वह अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर हैं, ये खुद उनका ही मानना है। ‘जब मैं इंडस्ट्री में आया तो लोगों ने कहा कि मेरा चेहरा इस लायक नहीं है, लेकिन मेरा मानना था कि प्रतिभा और आत्मविश्वास से ज्यादा खूबसूरत कुछ और कुछ नहीं होता।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood on the occasion of dhanush birthday here are some interesting facts about his life
bollywood
धनुष को एक्टिंग नहीं करनी थी, डायरेक्टर और एक्टर को देखकर वह वहां से निकल लेते थे। उन्होंने ये बात खुद बताई, ‘मेरे पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर थे। जब भी कोई एक्टर घर आता था तो मैं खुद को कमरे में बंद कर लेता था।’ बाद में उनके पिता और भाई ने उन्हें 'तुलूवधो इलामई' में अभिनय के लिए राजी किया।
विज्ञापन
bollywood on the occasion of dhanush birthday here are some interesting facts about his life
धनुष ने 2003 में अपने भाई की फिल्म 'कदाल कोंदेन' में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने एक साइको प्रेमी का किरदार निभाया। फिल्म हिट रही। इस फिल्म के बाद धनुष को समझ में आ गया कि एक्टिंग ही उनकी जिंदगी है। उन्होंने कहा, ‘अब मैं जान गया था कि मैं और एक्टिंग ही करुंगआ, इसके सिवा कुछ भी नहीं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed