सुबह-सुबह अजान की आवाज से नींद में पड़ी खलल सोनू निगम को इस कदर नागवार गुजरी कि उनका गुस्सा ट्विटर पर निकल पड़ा। फिर क्या था एक के बाद एक ट्वीट की लाइन लग गई और एक नया विवाद पैदा हो गया।
अजान विवाद: जब आवाज सुनते ही सलमान खान ने रुकवा दी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए। वजह था उनका अजान को लेकर दिया गया बयान। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।
सलमान खान
बात करें सलमान खान की तो उन्होंने अजान विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस ही रुकवा दी थी। सलमान खान का अजान से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। मौका 'बिग बॉस सीजन-8' के लॉन्च के वक्त का था। जैसे ही अजान की आवाज सलमान के कान में पड़ी सलमान रुक गए और तब तक कुछ नहीं बोले जब तक अजान चलती रही।
हर मामले पर अपने विचार रखने के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने भी अजान मामले पर अपनी राय रखी। कंगना ने इस मामले पर कहा था, 'देखिए मैं किसी और के बारे में नहीं कह सकती लेकिन निजी तौर पर मुझे अजान पसंद है। कोई भी धार्मिक कार्य हो, चाहे वो गुरुद्वारा या भगवत गीता या फिर अजान, मुझे निजी तौर पर काफी पसंद है।'
प्रियंका चोपड़ा
वहीं, प्रियंका चोपड़ा को अजान की आवाज से काफी सुकून मिलता है। प्रियंका ने बताया कि फिल्म 'गंगाजल' की शूटिंग के दौरान वह होटल की छत पर पहुंच जाती थीं जहां करीब 8 बजे उन्हें हर तरफ से अजान की आवाज सुनाई पड़ती थी। उन्होंने कहा कि ढलती शाम में होने वाली अजान से उन्हें दिली सुकून मिलता था।