फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा का ट्विटर अकाउंट हैक, जैकलीन ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, पांच खबरें

Wed, 09 Oct 2019 10:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Oct 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kiara jacqueline Bipasha Karan Amitabh Sara Ali khan
जैकलीन और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

हैक हुआ कियारा का ट्विटर अकाउंट, फैंस से सावधान रहने की अपील


फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की हीरोइन कियारा आडवाणी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। कियारा ने खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। कियारा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर फैंस से चौंकना रहने की अपील की। उन्होंने उनके अकाउंट से किसी भी ट्वीट और कंटेट को न देखने की हिदायत दी। कियारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनको ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 741 हजार हैं वहीं इंस्टाग्राम पर भी कियारा को 7.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं । करियर फ्रंट की बात करें तो कियारा की हाल ही में रिलीज हुई ' कबीर सिंह ' ने बंपर कमाई की थी। जल्द ही कियारा कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया के सीक्वल के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ' लक्ष्मी बॉम्ब ' में नजर आएंगी।

Bollywood news Capsule Kiara jacqueline Bipasha Karan Amitabh Sara Ali khan
जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन ने सऊदी अरब में रचा इतिहास
जैकलीन फर्नांडिज का चेहरा इन दिनों सऊदी अरब में बड़ी शान से चमक रहा है। जैकलीन पहली महिला स्टार बन गई हैं, जिनकी तस्वीर सऊदी अरब के किंगडम एयरपोर्ट पर किसी विज्ञापन में लगी है। इस विज्ञापन में जैकलीन ने हिजाब जरूर पहनना है लेकिन अपना चेहरा नहीं ढका।
सोशल मीडिया पर जैकलीन की तारीफ भी की जा रही है। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है क्योंकि सऊदी अरब में महिलाओं के लिए बहुत कड़े कानून हैं, जिसके मुताबिक उन्हें इस तरह की चीजों के लिए सख्त मनाही है। करियर की बात करें तो जैकलीन हाल ही में बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो में एक आइटम नंबर करती हुई नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी होंगे।

Bollywood news Capsule Kiara jacqueline Bipasha Karan Amitabh Sara Ali khan
bipasha basu - फोटो : social media

गलती से बिपाशा की मांग में उल्टा सिंदूर भर गए करण ग्रोवर
दशहरे के दिन बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं । सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में बिपाशा गजब ढा रही थीं । वहीं करन भी सफेद रंग के धोती-कुर्ते में नजर आए । पंडाल में करन और बिपाशा ने जमकर सिंदूर खेला। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। बिपाशा सिंदूर में रंगी नजर आ रही हैं । बंगाल की रहने वाली बिपाशा हर साल दुर्गा पूजा का त्योहार धूम-धाम से मनाती हैं । सिंदूर खेलना बंगाल की एक रस्म है जो विजयदशकमी के दिन मनाई जाती है । बिपाशा और करन का सिंदूर खेलते वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि करण पत्नी बिपाशा की मांग में उल्टा सिंदूर भर रहे हैं। इसके बाद कोई आता है और सीधे तरीके से मांग में सिंदूर भरवाता है। इस रस्म में सभी विवाहिता एक-दूसरे को सिंदूर लगा पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।


View this post on Instagram

Us ❤️ #monkeylove #durgadurga

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kiara jacqueline Bipasha Karan Amitabh Sara Ali khan
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video

बच्चे को कंबल ओढ़ा रहा है कुत्ता, अमिताभ ने शेयर किया वीडियो
अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। टीवी रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने वाले अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैजिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता बच्चे को कंबल ओढ़ा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा कि आखिर यह ऐसा कर कैसे सकता है? कुत्ता जिस तरह से बच्चे को कंबल ओड़ा रहा है देखकर कोई भी भावुक और हैरान हो जाएगा। वीडियो वाकई शानदार है।


विज्ञापन
Bollywood news Capsule Kiara jacqueline Bipasha Karan Amitabh Sara Ali khan
Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सोशल मीडिया पर सारा अली खान का वीडियो वायरल
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। सारा अपने फैन्स के लिए लगातार वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब सारा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सारा बच्चों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। सारा अपने फैंस और बच्चों के बीच चहेती इसलिए भी हैं क्योंकि वे  सभी को बहुत प्यार देती हैं। जब बच्चों ने सारा को दीदी कहकर बुलाया तो वो बहुत खुश हो गयीं। हाल ही में कार्तिक, सारा की सौतेली मां करीना कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

#saraalikhan snapped at #namratapurohit #pilates bash today #viralbayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on





पढ़ें: वायरल हो रहा #TheBalaChallenge, फैंस कर रहे हैं अक्षय कुमार की तरह डांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed