अक्षय कुमार न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से बल्कि अपने स्वैग से भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय की आगामी फिल्मों में हाउसफुल 4 शामिल है। इस फिल्म में सभी के दो किरदार देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म का गाना 'बाला' रिलीज हुआ है। ऐसे में अक्षय ने इसके मुख्य डांस स्टेप को चैलेंज बना दिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा #TheBalaChallenge, फैंस कर रहे हैं अक्षय कुमार की तरह डांस
दरअसल सोशल मीडिया पर #TheBalaChallenge वायरल हो रहा है। इस हैशटैग की मदद से हाउसफुल 4 के गाने 'बाला' पर लोग अक्षय की तरह ही डांस स्टेप्स कर रहे हैं और साथ ही साथ कमाल के एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं। ये वीडियोज काफी मजेदार हैं और लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
Nadi, swag 🔥🔥🔥 Keep it coming #TheBalaChallenge https://t.co/UgE4EULqli
कुछ वीडियोज तो इतने कमाल के हैं कि खुद अक्षय कुमार ने भी अपने सोशल अकाउंट से उन्हें रिट्वीट किया है। किसी वीडियो में कोई बच्ची डांस कर रही है, तो किसी वीडियो में कोई लड़की अक्षय की तरह एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं।
Agreed! This looks like a legit fun party 💯 #TheBalaChallenge https://t.co/zopSF3uq2g
फिल्म की बात करें तो बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा भी मुख्य किरदार में हैं। ऐसे में फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है। फिल्म के अभी तक कुल दो गाने रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
Glad to see her having some fun, that’s what the song is all about 🙃 #TheBalaChallenge https://t.co/xUMREsogpp
गौरतलब है कि अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 4 में बाला नाम के किरदार को निभा रहे हैं, जो टकला है। फिल्म पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है और इसमें 1419 के साथ आज का वक्त यानी 2019 दिखाया जाएगा।
पढ़ें कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस बोलीं- एक्टिंग के लिए मैंने बुर्का पहनना छोड़ा और अपना घर भी