हैक हुआ कियारा का ट्विटर अकाउंट, फैंस से सावधान रहने की अपील
कियारा का ट्विटर अकाउंट हैक, जैकलीन ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, पांच खबरें
जैकलीन ने सऊदी अरब में रचा इतिहास
जैकलीन फर्नांडिज का चेहरा इन दिनों सऊदी अरब में बड़ी शान से चमक रहा है। जैकलीन पहली महिला स्टार बन गई हैं, जिनकी तस्वीर सऊदी अरब के किंगडम एयरपोर्ट पर किसी विज्ञापन में लगी है। इस विज्ञापन में जैकलीन ने हिजाब जरूर पहनना है लेकिन अपना चेहरा नहीं ढका।
सोशल मीडिया पर जैकलीन की तारीफ भी की जा रही है। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है क्योंकि सऊदी अरब में महिलाओं के लिए बहुत कड़े कानून हैं, जिसके मुताबिक उन्हें इस तरह की चीजों के लिए सख्त मनाही है। करियर की बात करें तो जैकलीन हाल ही में बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो में एक आइटम नंबर करती हुई नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी होंगे।
गलती से बिपाशा की मांग में उल्टा सिंदूर भर गए करण ग्रोवर
दशहरे के दिन बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं । सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में बिपाशा गजब ढा रही थीं । वहीं करन भी सफेद रंग के धोती-कुर्ते में नजर आए । पंडाल में करन और बिपाशा ने जमकर सिंदूर खेला। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। बिपाशा सिंदूर में रंगी नजर आ रही हैं । बंगाल की रहने वाली बिपाशा हर साल दुर्गा पूजा का त्योहार धूम-धाम से मनाती हैं । सिंदूर खेलना बंगाल की एक रस्म है जो विजयदशकमी के दिन मनाई जाती है । बिपाशा और करन का सिंदूर खेलते वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि करण पत्नी बिपाशा की मांग में उल्टा सिंदूर भर रहे हैं। इसके बाद कोई आता है और सीधे तरीके से मांग में सिंदूर भरवाता है। इस रस्म में सभी विवाहिता एक-दूसरे को सिंदूर लगा पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बच्चे को कंबल ओढ़ा रहा है कुत्ता, अमिताभ ने शेयर किया वीडियो
how do they do this https://t.co/jypZJA6xwo
अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। टीवी रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने वाले अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैजिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता बच्चे को कंबल ओढ़ा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा कि आखिर यह ऐसा कर कैसे सकता है? कुत्ता जिस तरह से बच्चे को कंबल ओड़ा रहा है देखकर कोई भी भावुक और हैरान हो जाएगा। वीडियो वाकई शानदार है।
सोशल मीडिया पर सारा अली खान का वीडियो वायरल
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। सारा अपने फैन्स के लिए लगातार वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब सारा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सारा बच्चों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। सारा अपने फैंस और बच्चों के बीच चहेती इसलिए भी हैं क्योंकि वे सभी को बहुत प्यार देती हैं। जब बच्चों ने सारा को दीदी कहकर बुलाया तो वो बहुत खुश हो गयीं। हाल ही में कार्तिक, सारा की सौतेली मां करीना कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
#saraalikhan snapped at #namratapurohit #pilates bash today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
पढ़ें: वायरल हो रहा #TheBalaChallenge, फैंस कर रहे हैं अक्षय कुमार की तरह डांस