नया साल 2025 कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल को लेकर आ रहा है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की वॉर 2, टाइगर श्रॉफ की बागी 4, अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 के अलावा भी कई फिल्में शामिल हैं।
2 of 10
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
वॉर 2
ऋतिक रोशन वाईआरएफ की जासूसी-ब्रह्मांड फिल्म 'वॉर 2' में एजेंट कबीर के रूप में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार, वॉर के सीक्वल में साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। आयन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
3 of 10
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन, रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी, जबकि रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रेड 2, 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
4 of 10
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
क्या होगा जब दोनों जॉली एक साथ एक फिल्म में आएंगे? जी हां इस बार जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आने वाले हैं। इस बहुचर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में डबल डोज देखने को मिलेगा। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सौरभ शुक्ला जज की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में होंगी। जॉली एलएलबी 3 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर
5 of 10
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, श्रेयस, कृष्णा अभिषेक, आफताब शिवदासानी और कीकू शारदा जैसे कई सितारे कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2025 में ही रिलीज होगी।