फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Box Office Collection Day 1 Amid Mirzapur The Movie Success

हैवान कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर चला अक्षय-सैफ का जादू? ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के आगे कमाए इतने करोड़

Fri, 11 Sep 2026 07:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 11 Sep 2026 07:10 PM IST
सार

Haiwaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Box Office Collection Day 1 Amid Mirzapur The Movie Success
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' आखिर आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म साल 2016 में आई मलयालम भाषा की फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। जानिए आज शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन


पहले दिन ही पस्त हुई 'हैवान'! 
हैवान को लेकर दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शन सामने आए हैं। लेकिन फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दर्शकों को नहीं जुटा पाई है। पहले दिन खबर लिखे जाने तक हैवान ने केवल 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और प्रियदर्शन का निर्देशन होने के बावजूद फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Box Office Collection Day 1 Amid Mirzapur The Movie Success
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से टक्कर
  • 'हैवान' की टक्कर सीधे तौर पर छठे हफ्ते में पहुंची 'हनुमान अंश' और दूसरे हफ्ते में चल रही 'मिर्जापुर- द मूवी' से थी।
  • छठे शुक्रवार को भी 'हनुमान अंश' पर नई फिल्म रिलीज होने का काेई असर नहीं पड़ा। इसने 5.71 कराेड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर लगीं तीन बड़ी फिल्मों में इसने शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई की।
  • वहीं दूसरे नंबर पर रहीं 'मिर्जापुर- द मूवी', जिसने अपने दूसरे शुक्रवार यानि आठवें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इन दोनों फिल्मों के अलावा 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो हैवान को टक्कर दे रही हैं।

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Box Office Collection Day 1 Amid Mirzapur The Movie Success
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' के बारे में 
  • फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 
  • फिल्म 2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। 
  • इसके साथ ही फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे अक्षय और सैफ 18 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 
  • दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में एक साथ देखा गया था। 
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ें- नीना गुप्ता: 'कह दो मैं प्रेग्नेंट हूं', जब बॉडी शेमिंग और सवालों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed