बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो बायोपिक फिल्मों का चलन काफी बढ़ा है। असल जिंदगी पर आधारित ये फिल्में दर्शकों को भी काफी पसंद आती हैं। हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो असल जिंदगी पर आधारित हैं।
2 of 6
Neerja
- फोटो : social media
साल 2016 में फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर ने एयरहोस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया। नीरजा ने अपनी जान पर खेलकर हाइजेक हुए प्लेन से 360 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली। इस किरदार के लिए सोनम की बहुत तारीफ हुई थी।
3 of 6
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
- फोटो : amar ujala
शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। क्रिटिक्स ने नवाजुद्दीन के काम की काफी सराहना की थी।
4 of 6
मांझी: द माउंटन मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मांझी: द माउंटेन मैन' फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये सबसे बेहतरीन किरदार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। दशरथ मांझी पत्नी के चले जाने के बाद पूरी तरह टूट चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी ताकत बटोरी और अकेले ही पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया।
5 of 6
दंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार अदा किया। एक बाप के अधूरे सपने को उसकी बेटियों द्वारा पूरे किए जाने की इस कहानी को भारतीय दर्शकों ने तो पसंद किया ही, चीन के दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई।