{"_id":"5c442c96bdec2273a67c9176","slug":"bollywood-khans-give-most-expensive-flops-and-producers-wants-to-invest-in-new-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2018 में कैसे फ्लॉप रहे तीनों खान, आंकड़े कर देंगे हैरान, बजट रहा छोटा तो मुनाफा मिला मोटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2018 में कैसे फ्लॉप रहे तीनों खान, आंकड़े कर देंगे हैरान, बजट रहा छोटा तो मुनाफा मिला मोटा
Sun, 20 Jan 2019 02:41 PM IST
विजय जैन
चित्रसेन राजपूत
चित्रसेन राजपूत
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
khans
साल 2018 बॉलीवुड के खान कलाकारों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जहां सलमान खान की ‘रेस 3’ 166.40 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बावजूद फ्लॉप रही, वहीं आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। कुछ वर्षों में आमिर खान की यह पहली फ्लॉप फिल्म थी। वहीं शाहरुख खान की एक और फिल्म ‘जीरो’ फ्लॉप रही। भारी भरकम बजट के बावजूद ‘जीरो’ बमुश्किल 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाई। फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि अब तीनों खानों पर करोड़ों रुपये लगाने से पहले प्रोड्यूसर एक बार सोचने लगे हैं, वह अब छोटे बजट की फिल्मों पर पैसा लगाने को ज्यादा फायदेमंद मान रहे हैं।
salman khan
सलमान खान
FILMS-69 HIT-29
औसत-11 फ्लॉप-29
फोर्ब्स 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में जगह बनाने वाले सलमान खान का फिल्मी करियर कभी स्थिर नहीं रहा। वर्ष 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सहायक अभिनेता के रूप में उनका करियर शुरू हुआ था। मुख्य अभिनेता के रूप में वर्ष 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आई। तब से लेकर रेस-३ तक सलमान खान का फिल्मी करियर उठापटक वाला रहा। 2004 के बाद कहा जाने लगा था कि क्या सलमान खान का करियर खत्म हो रहा है? लेकिन 2009 में आई फिल्म ‘वॉंटेड’ के बाद सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने लगीं और सलमान पिछले 6-7 वर्षों से बॉक्स ऑफिस के सुल्तान बने हुए थे, लेकिन पहले ‘ट्यूबलाइट’ और अब ‘रेस 3’ की असफलता ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है।

Aamir khan
आमिर खान
FILMS-44 HIT-20
औसत-10 फ्लॉप-14
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचाने जाने वाले आमिर खान ने अभिनेता के रूप में करियर की शुरुआत 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से की थी। इसके बाद उनकी लगातार पांच फिल्में असफल रही थीं। लेकिन ‘दिल’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ की सफलता ने उन्हें 90 के दशक में बने रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आमिर के करियर में असली मोड़ फिल्म ‘लगान’ के बाद आया। इसके बाद वे प्रतिवर्ष एक ही फिल्म करने लगे। हालांकि, वर्ष 2018 के आखिर में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असफलता ने आमिर खान के करियर को नुकसान पहुंचाने का काम किया। आने वाले एक-दो वर्ष उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरूख खान
FILMS-64 HIT-29
औसत-10 फ्लॉप-25
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के लिए हाल के कुछ वर्ष ठीक नहीं रहे। कहा जा रहा है कि शाहरुख का बॉक्स ऑफिस पर चलने वाला जादू खत्म हो गया है। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में शाहरुख के खाते में जुड़ रही हैं। शाहरुख खान अभिनीत ‘रईस’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘फैन’ और अब ‘जीरो’ ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने कई वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और हर तरह की फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। शाहरुख खान ने अब तक लगभग 64 फिल्मों में अभिनय किया है।

akshay kumar
अक्षय कुमार
FILMS-115 HIT-31
औसत-30 फ्लॉप-51
1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार अब तक 115 फिल्में कर चुके हैं। ‘स्पेशल 26’ के बाद अक्षय कुमार ने हिट या औसत फिल्में ज्यादा दी, जबकि फ्लॉप कम। जबकि इससे पहले उनकी फ्लॉप फिल्में ज्यादा होती थीं, हिट कम। हाल के वर्षों में उन्होंने कई अच्छी फिल्में दीं। इस वर्ष उन्हें ‘हाउसफुल- 4’ और ‘केसरी’ से बहुत उम्मीदें हैं।