भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने व्यभिचार कानून पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है कि पुरुष और स्त्री के बीच अवैध संबंध को अपराध की श्रेणी में मानने से मना कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। अवैध बंधन हमारे समाज का एक गंभीर विषय है। इस वजह से बॉलीवुड में विवाहेतर संबंध पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बीच आज हम आपको बॉलीवुड की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जो विवाहेतर संबंध पर आधारित हैं।
फिल्म- सिलसिले
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, रेखा और संजीव कुमार अभिनीत यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ के बीच विवाहेतर संबंध दिखाए गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है।
फिल्म- आखिर क्यों?
स्मिता पाटिल,राकेश रोशन और टीना अंबानी की यह फिल्म साल 1985 में आई थी। इस फिल्म में राकेश रोशन और टीना अंबानी के बीच विवाहेतर संबंध होता है। इस फिल्म का निर्देशन जे. ओम प्रकाश ने किया है।
फिल्म- मर्डर
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के बीच विवाहेतर संबंध को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।
फिल्म- कभी अलविदा न कहना
यह फिल्म साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और शाहरुख खान के बीच विवाहेतर संबंध दिखाए गए हैं। कभी अलविदा न कहना फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।