बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत और इश्क, मिलना-बिछड़ना और कई तमाम कंट्रोवर्सी की बातें आम हो गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स रहे हैं जो ब्रेकअप के बाद भी दोस्त की तरह रह रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
सलमान और संगीता
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का। बता दें कि सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की रिलेशनशिप के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। माना जाता है कि संगीता सलमान का पहला प्यार था। लेकिन सलमान और संगीता का प्यार परवान नहीं चढ़ा सका और संगीता ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली। लेकिन आपको बता दें कि संगीता आज भी सलमान के पारिवारिक फंक्शन्स में दिखाई देती हैं।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों को कई फिल्मों में एक साथ भी देखा गया। लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच दूरी बन गई और शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। माना जाता है कि शिल्पा और ट्विंकल खन्ना आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं और इस दौरान अक्षय का लगाव ट्विंकल की ओर ज्यादा बढ़ने लगा जिसके चलते शिल्पा ने खिलाडी़ कुमार से किनारा कर लिया।
रणवीर और अनुष्का
4 of 8
Ranveer Singh And Anushka Sharma
2010 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का के साथ उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था। लेकिन दोनों के बीच कब दूरियां पैदा हो गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन आज भी यह दोनों अच्छे दोस्त की तरह हैं।
सलमान और कटरीना
सलमान खान को संगीता और एश्वर्या के बाद कटरीना से जोड़ा गया। बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सलमान और कटरीना की रिलेशनशिप की बातें चलती थीं। दोनों के बीच तकरीबन पांच साल तक अफेयर रहा। लेकिन फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद सलमान और कटरीना अलग हो गए। लेकिन आज वह दोनों दोस्त की तरह रहते हैं और इसका जीता-जागता सबूत है फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है।