बॉलीवुड का घर कहे जाने वाले शहर मुंबई में अक्सर सेलेब्स नजर आते हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं तो कभी अपने प्रोफेशनल कामों से कैमरों में कैद हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्स कैद हुए अमर उजाला के कैमरे में...
अर्जुन- मलाइका से सलमान-नोरा तक, किसी ने किया मीडिया को इग्नोर तो किसी ने दिए पोज
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी एयरपोर्ट पर नजर आए। सलमान खान का लुक एक दम कूल और कंफरटेबल था। सलमान ने ग्रे कलर का टी शर्ट पहना हुआ था। इसके साथ ही बूट कट जींस के साथ क्लीन शेव लुक में सलमान हमेशा की तरह किलर लग रहे थे। सलमान के साथ में उनका बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आया।
पढ़ें: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ से लेकर नुसरत जहां तक सेलेब्स ने देशवासियों को दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में नजर आईं। इस दौरान कृति ने ब्लू गॉगल भी कैरी किए हुए थे। मीडिया को देखकर कृति ने खूब पोज दिए। बता दें कि हाल ही में कृति की रिलीज हुई फिल्म अर्जुन पटियाला बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
पढें: हनीमून की नई तस्वीरों में राखी सावंत ने फिर पति को छिपाया, यूजर ने कहा- 'शादी हुई भी है या नहीं'
अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान मलाइका ने खाकी पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। वहीं उन्होंने जैकेट और गॉगल भी काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था। कैमरे को देख मलाइका ने जमकर पोज दिए।
पढ़ें: Independence Day: एक ही साल में भगत सिंह पर बनी थीं तीन फिल्में, दो तो एक साथ हुई रिलीज
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए जोया अख्तर, आमिर खान की पत्नी किरण राव और श्वेता बच्चन। जोया जहां अपने फोन में बिजी नजर आईं तो वहीं किरण ने कैमरे को देखकर थोड़ा बहुत पोज दिए। वहीं श्वेता भी कैमरे से थोड़ा सा बचती नजर आईं। श्वेता, जोया और किरण का लुक एक दम सिंपल नजर आया।