भारत को आजाद कराने में अपनी जान की बाजी लगा देने वाले शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह को आज बच्चा-बच्चा जानता है और समय-समय पर बॉलीवुड में भी देश के स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसे में एक ही साल में भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थी.. तो आइए जानते हैं कौन सी थी वो 3 फिल्में...
पढ़ें: श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे जान, तुम हर मिनट याद आती हो'
2 of 4
Shaheed-E-Azam
- फोटो : file photo
बता दें साल 2002 में क्रांतिकारी भगत सिंह पर फिल्म 'शहीद ए आजम' रिलीज हुई थी। फिल्म में भगत सिंह का रोल एक्टर सोनू सूद ने निभाया था। साथ ही फिल्म में शमा सिकंदर भी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म हालांकि इतना बिजनेस नहीं कर पाई थी लेकिन दर्शको को भगत सिंह पर बनी यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
3 of 4
bobby deol
- फोटो : file photo
साल 2002 में फिल्म 7 जून को '23 मार्च 1931 शहीद' देखने को मिली। फिल्म में देओल भाई बॉबी और सनी नजर आए थे। बॉबी ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था और सनी चंद्रशेखर आजाद के रोल में जबरदस्त लगे थे। फिल्म को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था।
पढ़ें: मिथुन की मोहब्बत में मौत के कगार पर पहुंच गई थीं योगिता बाली, किशोर कुमार को दिया था तलाक
4 of 4
Bhagat Singh
- फोटो : file photo
लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' भी 7 जून 2002 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन भगत सिंह के रोल में बहुत ही हिट हुए थे और दोनों फिल्मों में सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर हुई थी। बता दें कि अजय की फिल्म ने बाजी मार नेशनल अवॉर्ड हासिल किया था।