{"_id":"5d54d65a8ebc3e6d1d71e625","slug":"rakhi-sawant-share-honeymoon-photos-users-troll-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीमून की नई तस्वीरों में राखी सावंत ने फिर पति को छिपाया, यूजर ने कहा- 'शादी हुई भी है या नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनीमून की नई तस्वीरों में राखी सावंत ने फिर पति को छिपाया, यूजर ने कहा- 'शादी हुई भी है या नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
Link Copied
राखी सावंत शादी कर चुकी हैं और अब अपना हनीमून एंज्वॉय कर रही हैं । पिछले कुछ दिनों से वो अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर कर रही हैं । हाल ही में राखी की कुछ और फोटो सामने आई हैं । तस्वीरें शेयर करते हुए राखी ने कोई कैप्शन नहीं दिया । राखी रेड ड्रेस पहने खूबसूरत दिख रही हैं ।
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने वन पीस पहना है और मांग में सिंदूर भी लगाया है। शादी के बाद से राखी ने मंगलसूत्र नहीं उतारा है । पीठ पर बैग टांग राखी पोज दे रही हैं । राखी की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक यूजर ने कहा, 'तबसे अकेली ही दिख रही हो ।'
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अपने पति को क्यों छिपा रही हो ।' एक और यूजर ने पूछा, 'तुमने शादी की भी है या नहीं ।' राखी की इन तस्वीरों को 36 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं । बता दें कि राखी के अनुसार उनके पति एक एनआरआई हैं और उनका नाम रीतेश है ।
राखी ने अपनी लव स्टोरी और गुपचुप शादी के बारे में भी बात की थी। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा, 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
अपनी लव स्टोरी के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रपोजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया। राखी ने कहा कि शादी में परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल राखी का यूएस जाने का कोई इरादा नहीं है । वो अभी बॉलीवुड में ही काम करेंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।