अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म उरी में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद उनका प्यार परवान चढ़ा और आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली। इस जोड़े की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। हाल ही में अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के दौरान आदित्य की किस बात ने उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित किया था।
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने साझा किया जेल में बिताए दिनों का अनुभव, बताया कैसा था कैदियों का बर्ताव
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : social media
अपने अनुभव को याद करते हुए यामी गौतम धर ने कहा, "जब मैंने उरी की स्क्रिप्ट पढ़ी तो निश्चित रूप से मुझे पता था कि मेरी भूमिका जमीनी स्तर पर है और यह तथ्य भी कि मैं ऑपरेशन का हिस्सा नहीं हूं।''
Nawazuddin Siddiqui: 90 के दशक की थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, आधिकारिक घोषणा के साथ शुरू की शूटिंग
3 of 5
यामी गौतम
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने आगे कहा, ''मैं बस इतना जानती था कि मुझे यह फिल्म करना ही है, क्योंकि यह भूमिका बहुत अच्छी थी। यह वैसा था जिसकी मैं तलाश में थी। मैं मुझे इस निर्देशक के साथ काम करना था और तब यह बिल्कुल पेशेवर था।” अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें नए निर्देशकों के साथ काम करने में मजा क्यों आता है और आदित्य धर की ऐसी कौन सी बात थी, जिसने उन्हें प्रभावित किया।
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : social media
यामी ने कहा, “मैंने वास्तव में अपने पूरे जीवन में 2 निर्देशकों को छोड़कर बाकी नए निर्देशकों के साथ ही काम किया है। मुझे इसमें बहुत मजा आता है, क्योंकि उनमें एक नई ऊर्जा और थोड़ा रहस्य होता है। जब आप पहली बार निर्देशकों से बात करते हैं तो जान जाते हैं कि वे कैसे निर्देशक हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त थी कि मुझे यह फिल्म करनी है, क्योंकि मैं इस स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहती थी। यह मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पटकथाओं में से एक थी।''
5 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म के लिए आदित्य में बहुत स्पष्टता थी, जिसकी वजह है वह वैसी ही बनी जैसी बननी चाहिए थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आखिरी बार पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के साथ 'ओएमजी 2' में देखा गया था। 2023 में वह 'लॉस्ट' और 'चोर निकल के भागा' में भी नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थीं।